अवध बार एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस; जस्टिस बबिता रानी ने महिला अधिवक्ताओं को किया प्रोत्साहित

अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय, लखनऊ द्वारा महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 23.03.2026 को सायं 4:30 बजे अवध बार एसोसिएशन के महामना सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय न्यायिक क्षेत्र में नारी शक्ति की भूमिका था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पं. एस. चन्द्र जी तथा संचालन अवध बार एसोसिएशन के महासचिव श्री ललित किशोर तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती बबिता रानी जी थीं जिन्होंने अपने अमूल्य विचार प्रस्तुत करते हुए महिला सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

READ ALSO  DV एक्ट के तहत चल और अचल संपत्तियों के शीर्षक का निर्णय नहीं किया जा सकता, केवल सक्षम सिविल न्यायालय ही कर सकता है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

कार्यक्रम के दौरान माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती बबिता रानी जी के कर कमलों द्वारा महिला सदस्यों को मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया।

अंत में अवध बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’ जी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त जनसमूह को जलपान करने हेतु निवेदन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मध्य श्री हरि ओम पाण्डेय, श्री पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कनिष्ठ श्री राघवेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव, श्री अंगद प्रसाद शुक्ल, श्री आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष श्री आलोक कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यगण कु. रंजना श्रीवास्तव, श्री आदर्श मेहरोत्रा, श्री अजय सिंह, श्री कौशल मणि त्रिपाठी, श्री दिवाकर नाथ तिवारी, कु. नेवेदिता गुप्ता तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यगण श्री अंकित मिश्रा, श्री अभिषेक त्रिपाठी, कु. पुष्पांजलि पाण्डेय, कु. श्वेता सिंह, कु. नीलिमा जायसवाल तथा श्री राम सुफल यादव जी द्वारा अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया गया।

READ ALSO  बस ड्राइवर और कंडक्टर कर रहे धे धूम्रपान, कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया 1 लाख 75 हजार रुपयों का जुर्माना
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles