सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय की नियुक्ति पर अवध बार में जश्न, अधिवक्ताओं ने बांटे लड्डू

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर अवध बार एसोसिएशन में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि को अवध बार एसोसिएशन ने अपने लिए गौरव और सम्मान का क्षण बताते हुए हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय अवध बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य भी रहे हैं। ऐसे में उनकी देश की सर्वोच्च अदालत में नियुक्ति को लेकर अवध बार के अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अध्यक्ष एस. चंद्रा के नेतृत्व में बांटे गए लड्डू

इस अवसर पर अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा के नेतृत्व और महासचिव ललित किशोर तिवारी के आह्वान पर पूरे बार परिसर में लड्डू बांटे गए। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के परिसर और अवध बार एसोसिएशन भवन में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति उपाध्याय की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लखनऊ पीठ और अवध बार एसोसिएशन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

‘अवध बार और लखनऊ पीठ के लिए गौरव का क्षण’

अवध बार एसोसिएशन के महासचिव ललित किशोर तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय का सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनना अवध बार एसोसिएशन और इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है।

READ ALSO  महाराष्ट्र कोर्ट ने सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 1.19 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है

उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति उपाध्याय का न्यायिक क्षेत्र में योगदान, उनकी दूरदर्शिता तथा न्याय के प्रति समर्पण सदैव अनुकरणीय रहा है। उनकी नियुक्ति से अवध बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं में विशेष प्रसन्नता है।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा, महासचिव ललित किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष (मध्य) हरिओम पाण्डेय, उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) राघवेंद्र पाण्डेय, संयुक्त सचिव अंगद शुक्ला, संयुक्त सचिव आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य नीलिमा जायसवाल, रंजना श्रीवास्तव और राम सुफल राजन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

READ ALSO  न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफे से किया इनकार, इन-हाउस जांच को बताया "मूल रूप से अन्यायपूर्ण"

सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि की बधाई दी। साथ ही न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, गरिमामय और मंगलमय न्यायिक कार्यकाल की कामना की।

अवध बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय का सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचना अवध बार एसोसिएशन से जुड़े प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का विषय है और यह दिन एसोसिएशन के इतिहास में विशेष महत्व रखता है।

READ ALSO  लोकतंत्र के 'स्वर्ण रथ' के दो पहिए हैं बार और बेंच: श्रीलंका में बोले जस्टिस बीआर गवई, न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर दिया जोर
Ad 20- WhatsApp Banner

Related Articles

Latest Articles