यूडीएच के उच्च अधिकारियों के नाम पर रिश्वत लेता दलाल गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) जयपुर मुख्यालय की स्पेशल यूनिट-द्वितीय टीम ने सोमवार को उदयपुर में कार्रवाई करते हुए शहरी विकास एवं आवास विभाग (यूडीएच) के उच्च अधिकारियों के नाम पर एक दलाल को परिवादी से 12 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जयपुर स्पेशल यूनिट-द्वितीय टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी भूमि के 90 ए के तहत भू-रूपांतरण के लिए एनओसी जारी करवाने की एवज में शहरी विकास एवं आवास विभाग (यू.डी.एच.) के उच्च अधिकारियों अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं संयुक्त सचिव के नाम पर दलाल लोकेश जैन 12 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। 

READ ALSO  जहां अनुशासनात्मक जांच में प्रक्रियात्मक खामियां पाई जाती हैं, ऐसी स्थिति में उस चरण से पुन: जांच के लिए मामले को वापस भेजना चाहिए जहां से जाँच दूषित है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

एसीबी की स्पेशल यूनिट-द्वितीय जयपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए दलाल लोकेश जैन निवासी सौभागपुरा उदयपुर को परिवादी से 12 लाख रुपये (5 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 7 लाख रुपये डमी करेंसी) रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में शहरी विकास एवं आवास विभाग (यूडीएच) के उच्च अधिकारियों की संलिप्तता की गहन एवं विस्तृत जांच की जा रही है।

READ ALSO  चपरासी से लेकर सीजेआई (CJI) तक: जस्टिस सरोश होमी कपाड़िया की प्रेरणादायक यात्रा
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles