अतीक के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ 12 घंटे पुलिस हिरासत में

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम ने अतीक अहमद के अधिवक्ता खान सौलत हनीफ को उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में 12 घंटे पुलिस हिरासत में भजे जाने का आदेश दिया है।

यह आदेश विवेचक राजेश कुमार मौर्य के प्रार्थना पत्र पर दिया गया है। न्यायालय ने कहा कि 03 मई को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक के लिए पुलिस की हिरासत में शर्तों पर सौंपा जाता है। इस अवधि में कोई उत्पीड़न और प्रताड़ना की कार्रवाई नहीं की जायेगी।

बता दें कि एक मई को विवेचक राजेश कुमार मौर्य ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि वकील सौलत हनीफ को सात दिन के लिए पुलिस की हिरासत में सौंप दिया जाये। क्योंकि न्यायालय की अनुमति के उपरान्त जेल में उनका बयान दर्ज किया गया है। जिससे हनीफ के बताये जगह पर उक्त मोबाइल बरामद किया जा सकता है। जिस पर न्यायालय ने 12 घंटे का समय दिया।

READ ALSO  एक बार आईपीसी की धारा 376 एबी के तहत दोषसिद्धि हो जाने पर निश्चित अवधि की सजा 20 साल से कम नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles