इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ विषय पर दिया जोर

21 जून 2026: बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष “स्वस्थ आयु के लिए योग” नामक विषय के साथ पूरे विश्व में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

2

इस भव्य अवसर के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय, लखनऊ द्वारा एक योग शिविर का आयोजन उच्च न्यायालय परिसर में किया गया, जिसमें माननीय वरिष्ठ न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय, अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण तथा माननीय न्यायालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य प्रतिष्ठित सदस्यगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

3 1

कार्यक्रम का आरम्भ प्रशिक्षित योगाचार्य डॉ. त्रिभुवन यादव के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाए व उनके लाभों से अवगत कराया तथा यह भी बल दिया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

READ ALSO  Allahabad HC Directs Immediate Transfer of Lady Constable, Who Alleged Sexual Harrasment by SHO, in Nearby Police Station
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles