कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने शुभेंदु के खिलाफ लगाई कोर्ट में याचिका

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में उनकी ओर से राज्य सरकार ने शुभेंदु के खिलाफ यह मामला किया है। इसमें दावा किया गया है कि शुभेंदु ने फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर कोलकाता पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

दरअसल गत 16 अप्रैल को शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाली थी। उसमें उन्होंने दावा किया था कि वह तस्वीर एक ऐसे बस की है जिसे कोलकाता पुलिस की टीम आधी रात को एस्कॉर्ट करके कालीघाट इलाके से पटुआपड़ा तक पहुंचाई है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि जब इस बस को पुलिस एस्कॉर्ट कर रही थी तब पूरी सड़क को बंद कर दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि उस बस में नियुक्ति भ्रष्टाचार अथवा कोयला या मवेशी तस्करी से संबंधित दस्तावेजों को किसी के ऑफिस (यहां मुख्यमंत्री का आवास और अभिषेक बनर्जी का दफ्तर है) से कहीं और पहुंचा कर नष्ट किया जा सके।

उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को टैग करते हुए पूछा था कि आखिर कोलकाता पुलिस के सुरक्षा घेरे में इस बस को कहां पहुंचा जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी से भी पूरे इलाके का सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने का अनुरोध किया था।

अब विनीत गोयल की ओर से बैंकशाल कोर्ट में जो याचिका लगाई गई है उसमें कहा गया है कि शुभेंदु ने तस्वीर के जरिए जो दावे किए हैं वह पूरी तरह से फर्जी हैं। यह पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए किया गया है। शुभेंदु के खिलाफ आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। कोर्ट ने यह याचिका स्वीकार की है। इस पर जल्द ही सुनवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार 

READ ALSO  युवाओं के बीच तेजी से और लापरवाही से गाड़ी चलाने से निपटने के दौरान, आपराधिक न्यायशास्त्र का उद्देश्य उन्हें सुधारना होना चाहिए, न कि किशोरों को अपराधी करार देना: मद्रास हाईकोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles