मिर्ची की आड में गुजरात जा रही थी चालीस लाख रूपये की अवैध शराब

बाड़मेर जिले की गुडामालानी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रक में मिर्ची के कट्टो के नीचे छुपा कर पंजाब से गुजरात जा रही 40 लाख रुपए कीमत की अंगेजी शराब के 575 कार्टन बरामद किए है। ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि गुडामालानी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रक में मिर्ची के कट्टो के नीचे छुपा कर पंजाब से गुजरात जा रही 40 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब के 575 कार्टन बरामद कर ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह (33) निवासी थाना राणिया जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका ने बताया कि गांधव पुल पर मिर्ची से भरे ट्रक को रोक तलाशी ली। जहां ट्रक में मिर्ची के कदमों के नीचे छुपा कर शराब के कार्टन रखे हुए थे। ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब के 575 कार्टन लोड थे। जिसमें मैकडॉल व्हिस्की की बोतलों के 478 और कार्टन 97 कार्टून थे। पुलिस आरोपित से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

READ ALSO  सुप्रीम कोर्ट ने खनिज अधिकारों पर कर लगाने के राज्यों के अधिकार को बरकरार रखा, पुनर्विचार याचिका खारिज की
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles