हाई कोर्ट ने अंकिता हत्याकांड में नियुक्त किया एमिकस क्यूरी

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सोमवार को दुमका में 23 अगस्त, 2022 को हुए दिल दहलाने वाली पेट्रोल कांड में नाबालिग अंकिता की हत्या कर दिए जाने मामले में सुनवाई हुई। मामले में अधिवक्ता रमित सत्येंद्र को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया गया है।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने शपथ पत्र दाखिल कर बताया कि मामले में दो आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुका है, ट्रायल जारी है। यह भी बताया कि राज्य सरकार ने विक्टिम फैमिली को 10 लाख रुपये दिया गया है। केंद्र सरकार एवं एम्स, देवघर के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने कोर्ट को बताया कि लोकल एमपी ने भी अपने स्तर पर पीड़ित फैमिली के लिए 28 लाख का फंड जमा किया है।

READ ALSO  ससुर को अपने लिवर का हिस्सा दान करने की अनुमति के लिए बहु इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुँची- जानिए विस्तार से

कोर्ट ने मामले की सुनवाई 19 जून निर्धारित की है। साथ ही केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताने को कहा है कि देवघर, एम्स में बर्न वार्ड कब तक स्थापित हो जाायेगा। केंद्र सरकार और एम्स, देवघर की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पैरवी की। 23 अगस्त, 2022 को दुमका में हुए इस घटना के बाद 30 अगस्त, 2022 को हाई कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था।

READ ALSO  चेक के अनादरण के लिए एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत दर्ज की गई शिकायत आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत धोखाधड़ी के लिए मामले को दर्ज कराने पर रोक नहीं लगाती है: हाईकोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles