वकील पर गृहिणी से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप, वकील गिरफ्तार

कूचबिहार। एक वकील पर एक गृहिणी के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना गुरूवार देर रात मेखलीगंज प्रखंड के भोटबाड़ी इलाके की है। घटना के बाद गृहिणी के परिजनों द्वारा आरोपित रबीउल इस्लाम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसर, गृहिणी का पति व पुत्र दूसरे राज्य में काम करते है। घर में गृहिणी अपने बेटे की पत्नी के साथ अकेली रहती है। गुरूवार को गृहिणी की सास अपने पिता के घर चली गई थी। देर रात घर खाली पाकर आरोपित गृहिणी के घर में घुस गया। फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। 

READ ALSO  औद्योगिक न्यायाधिकरण के निष्कर्षों में लेबर कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट

गृहिणी के चिल्लाने पर रिश्तेदार ने आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित की जमकर पिटाई कर दिया। बाद में मेखलीगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मेखलीगंज थाने की पुलिस पहुंची और आरोपित को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद देर रात गृहिणी ने आरोपित के खिलाफ मेखलीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार 

READ ALSO  आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन: सुप्रीम कोर्ट ने उमर अंसारी को गिरफ्तारी से राहत दी
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles