मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने COVID प्रबंधन से सम्बंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के दिवंगत जस्टिस वीके श्रीवास्तव की कोरोना से निधन का मामला उठाया। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने कहा कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि जब दिवंगत न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया
