शिक्षक भर्ती की विवादित उत्तर कुंजी को लेकर मांगा जवाब

राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 लेवल वन की विवादित उत्तर कुंजी से जुडे मामले में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमेन और सचिव से जवाब मांगा है। जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह आदेश प्रियंका शर्मा की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने 16 दिसंबर, 2022 को तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल वन के 17563 पदों पर भर्ती निकाली। जिसकी लिखित परीक्षा गत 25 फरवरी को आयोजित की गई। चयन बोर्ड ने 18 मार्च को प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांग ली। वहीं 26 मई को दूसरी उत्तर कुंजी जारी कर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। 

READ ALSO  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से राहत- अभियोजन स्वीकृति माना करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

याचिका में कहा गया कि उत्तर कुंजी में करीब छह प्रश्न विवादित हैं। इनमें से कुछ प्रश्नों को बोर्ड ने डिलीट कर दिया और कुछ के जवाब बदल दिए। याचिकाकर्ता की ओर से मान्यता प्राप्त पुस्तकों का हवाला देते हुए कहा कि उसके उत्तर सही थे। ऐसे में इन प्रश्नों की जांच के लिए विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

READ ALSO  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज की पोस्टिंग पर जनहित याचिका पर 28 फरवरी को सुनवाई करेगा
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles