मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लगा बड़ा झटका- जनाजे में शामिल होने के लिए अभी तक हाईकोर्ट से नहीं मिली अनुमति

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे, अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पैरोल मिलने की उम्मीदों को झटका लगा है।

अब्बास, जो उत्तर प्रदेश के कासगंज जेल में बंद हैं, ने अपने पिता मुख्तार अंसारी के जनाज़े में शामिल होने के लिए अदालत से पैरोल की मांग की थी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय सिंह की बेंच न बैठने के कारण इसके मुकदमे को जस्टिस समित गोपाल की बेंच में ट्रांसफर कर दिया गया था।

जस्टिस समित गोपाल की बेंच ने दूसरी बेंच से आए किसी भी मुकदमे को सुनने से इंकार कर दिया।

इस वजह से मुख्तार के परिवार की अर्जी हाईकोर्ट में मेंशन नहीं हो सकी है

READ ALSO  कोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा दी

हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई नहीं की, जिससे उसे अपने पिता की अंतिम विदाई में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

हालांकि वकील इस बात की कोशिश में भी जुटे हुए हैं कि मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के यहां मेंशन हो जाए और चीफ जस्टिस किसी बेंच को सुनवाई के लिए नॉमिनेट कर दें।

इसके बाद, अब्बास अंसारी के परिवार का अगला कदम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा, जहां वे इस मामले में राहत की तलाश करेंगे।

अंसारी परिवार के वकील उपेंद्र उपाध्याय ने इस निर्णय की जानकारी दी और बताया कि परिवार अब सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में है।

READ ALSO  दिल्ली हाईकोर्ट: महिलाओं के मुद्दों पर सच्ची प्रगति के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थान आवश्यक हैं
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles