बलात्कार करने के प्रयास पर बहू ने की श्वसुर की हत्या

बलात्कार करने के प्रयास पर 58 वर्षीय श्वसुर का विरोध करते हुए चाकू से हत्या करके 32 वर्षीय महिला थाना में सुबह सोमवार को पहुंच गयी।घटना बिहार के बगहा पुलिस जिला के रामनगर थानाक्षेत्र की है।

महिला ने बताया कि चाकू से गोद कर उसने अपने ससुर की हत्या कर डाली है, क्योंकि वो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। महिला ने बताया कि पहले भी उसके साथ श्वसुर ने उसके साथ रेप करने कोशिश की थी। जिसको लेकर झगड़ा घर में हुआ था।

READ ALSO  संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी रखी सीबीआई जांच, ममता सरकार को बड़ा झटका

थानाध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि श्वसुर की हत्या करने के बाद महिला ने खुद इसकी सूचना दी है। महिला खुद थाने पहुंच गई। इसके बाद महिला ने घटना की पूरी बात बताई। जिसके बाद महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

इस मामले में महिला के पति ने बताया कि मेरे पिता की पत्नी पर बुरी नजर पहले से थी। पहले भी उन्होंने जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। जिसे लेकर कई बार घर में झगड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। उस वक्त लगा था कि धीरे-धीरे हालात सुधर जायेंगी।

READ ALSO  सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणीः 10 साल की सजा काट चुके ऐसे दोषियों, जिनकी अपीलें निकट भविष्य में नहीं सुनी जाएंगी, को जमानत पर रिहा करे

पति ने बताया कि इसी कारण से मेरी पहली पत्नी घर छोड़कर चली गयी। फिर दस साल बाद दूसरी शादी की, तब फिर यह घटना घट गयी।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles