बदमाशों ने पुलिस से छीनी इंसास राइफल, मचा हड़कंप

नवादा जिले में दो पक्षों में गुरुवार को जमीन विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम उस वक़्त हैरान रह गई ।जब मौके पर मौजूद कुछ बदमाश पुलिस जवान से उसकी इंसास रायफल छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।

मामला नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बेखौफ बदमाश थाना में तैनात सैप जवान मुन्ना कुमार से इंसास रायफल छीन कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर इंसास रायफल को बरामद कर लिया।

पुलिस इस पूरे घटनाक्रम से अंजान बनी है। पुलिस के अधिकारी पूछे जाने पर भी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दबी जुबान से घटना को सही बताया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

READ ALSO  सेवानिवृत्त आईएएस की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगायी रोक; COVID से सम्बंधित ट्वीट करने पे हुई है FIR
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles