नई दिल्ली—- फिल्मी दुनियाके दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में सुप्रीम कोर्ट से राहत नही मिली है। रिया चक्रवर्ती ने मुम्बई में सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसे रद्द कराने के लिए उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। यहाँ से खारिज होने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुँची वहाँ से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। आज सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।
रिया चक्रवर्ती के पक्ष में फैसला आने पर उनके अधिवक्ता सतीश मानशिन्दे ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अभिभूत हैं। न्याय की विजय हुई है। हम हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था के आगे नतमस्तक हैं। सत्य की ही जीत होती है।सत्यमेव जयते।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि सात सितंबर 2020 को रिया चक्रवर्ती ने मुम्बई स्थित बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहनों के विरुद्ध जालसाजी, और प्रतिबंधित दवाओं को देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर पर भी सीबीआई जांच कर रही है। पिछले दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस एफआईआर को रदद करने से स्पष्ट मना कर दिया था। हालांकि कोर्ट ने उनकी छोटी बहन मीतू को जरूर राहत दी थी। और उनकें खिलाफ़ मामला रदद कर दिया था।