सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) की अपीलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 36(1)(viii) के तहत मिलने वाली कटौती (Deduction) केवल उन लाभों पर लागू होती है जो विशेष रूप से दीर्घकालिक वित्त (long-term finance) प्रदान करने के व्यवसाय से “प्राप्त” (Derived from) होते हैं।
