बलात्कार करने के प्रयास पर बहू ने की श्वसुर की हत्या

बलात्कार करने के प्रयास पर 58 वर्षीय श्वसुर का विरोध करते हुए चाकू से हत्या करके 32 वर्षीय महिला थाना में सुबह सोमवार को पहुंच गयी।घटना बिहार के बगहा पुलिस जिला के रामनगर थानाक्षेत्र की है।

महिला ने बताया कि चाकू से गोद कर उसने अपने ससुर की हत्या कर डाली है, क्योंकि वो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। महिला ने बताया कि पहले भी उसके साथ श्वसुर ने उसके साथ रेप करने कोशिश की थी। जिसको लेकर झगड़ा घर में हुआ था।

थानाध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि श्वसुर की हत्या करने के बाद महिला ने खुद इसकी सूचना दी है। महिला खुद थाने पहुंच गई। इसके बाद महिला ने घटना की पूरी बात बताई। जिसके बाद महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

इस मामले में महिला के पति ने बताया कि मेरे पिता की पत्नी पर बुरी नजर पहले से थी। पहले भी उन्होंने जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। जिसे लेकर कई बार घर में झगड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। उस वक्त लगा था कि धीरे-धीरे हालात सुधर जायेंगी।

पति ने बताया कि इसी कारण से मेरी पहली पत्नी घर छोड़कर चली गयी। फिर दस साल बाद दूसरी शादी की, तब फिर यह घटना घट गयी।

READ ALSO  सरकारी कर्मचारी को पदोन्नति से इनकार करने के लिए एक गैर-संचारित प्रतिकूल रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता: उत्तराखंड हाईकोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles