प्रयागराज: महाकुंभ के करण 28 और 30 जनवरी को बंद रहेगी इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज: महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज में 28 जनवरी और 30 जनवरी 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। इस बदलाव के चलते हाईकोर्ट अब इन दिनों बंद रहेगा।

इसकी भरपाई के लिए न्यायालय शनिवार, 17 मई 2025 और शनिवार, 23 अगस्त 2025 को खुला रहेगा। यह निर्णय कार्य प्रणाली को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

महानिबंधक राजीव भारती ने इस संदर्भ में एक अधिसूचना जारी कर दी है। यह बदलाव न्यायालय के सामान्य कामकाज, वकीलों और वादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ध्यान देने वाली बात ये है की यह निर्णय और बदलाव केवल इलाहाबाद के लिए है ना की लखनऊ के लिए, इसलिए लखनऊ में हाईकोर्ट का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा।

READ ALSO  दिल्ली हाईकोर्ट ने PayPal पर FIU द्वारा लगाया गया 96 लाख रुपये का जुर्माना रद्द कर दिया
Ad 20- WhatsApp Banner

Related Articles

Latest Articles