HC Judges Transfer: कॉलेजियम ने 23 हाईकोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की- पढ़िए पूरी सूची

उच्च न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल करते हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 23 हाई कोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की है।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले कॉलेजियम, जिसमें जस्टिस एसके कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हैं, ने गुरुवार की देर रात सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपनी सिफारिश प्रकाशित की है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट, कलकत्ता हाईकोर्ट, गुजरात हाईकोर्ट, तेलंगाना हाईकोर्ट, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, कर्नाटक हाईकोर्ट और पटना हाईकोर्ट के जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की गई है।

आइए जानते हैं किसे कहां से कहां ट्रांसफर किया गया है:

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार जजों का तबादला-

READ ALSO  सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में 7 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति का अनुमोदन किया

जस्टिस विवेक कुमार सिंह को मद्रास हाईकोर्ट 

जस्टिस एस.पी. केसरवानी को कलकत्ता हाईकोर्ट 

जस्टिस प्रकाश पाडिया को झारखंड हाई कोर्ट

जस्टिस राजेंद्र कुमार चतुर्थ को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, भेजने कि सिफारिश की गयी है

गुजरात हाई कोर्ट के चार जजों का तबादला 

जस्टिस अल्पेश वाई कोगजे को इलाहाबाद हाईकोर्ट,

जस्टिस कुमारी गीता गोप को मद्रास हाईकोर्ट,

जस्टिस हेमन्त एम प्रच्छक को पटना हाईकोर्ट,

जस्टिस समीर जे दवे को राजस्थान हाईकोर्ट, भेजने कि सिफारिश की गयी है

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चार जजों का तबादला

जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान को इलाहाबाद हाईकोर्ट,

जस्टिस अवनीश झिंगन को गुजरात हाईकोर्ट, 

READ ALSO  SC Collegium Recommends Name of Two Advocates as Judges of Gujarat HC

जस्टिस राज मोहन सिंह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट,

जस्टिस अरुण मोंगा को राजस्थान हाईकोर्ट, भेजने कि सिफारिश की गयी है

तेलंगाना हाई कोर्ट के चार जजों का तबादला

जस्टिस जी अनुपमा चक्रवर्ती को पटना हाईकोर्ट,

जस्टिस मुन्नूरी लक्ष्मण को राजस्थान हाईकोर्ट,

जस्टिस एम.सुधीर कुमार को मद्रास हाईकोर्ट,

जस्टिस सी सुमलता को कर्नाटक हाईकोर्ट, भेजने कि सिफारिश की गयी है

कलकत्ता हाई कोर्ट के तीन जजों का तबादला

जस्टिस शेखर बी सराफ को इलाहाबाद हाईकोर्ट,

जस्टिस लपिता बनर्जी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में।

जस्टिस बिबेक चौधरी को पटना हाईकोर्ट, भेजने कि सिफारिश की गयी है

दो आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जजों का तबादला कर दिया गया है

READ ALSO  What is the Collegium System in India?

जस्टिस दुप्पला वेंकट रमणा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट,

जस्टिस सी मानवेंद्रनाथ रॉय को गुजरात हाईकोर्ट, भेजने कि सिफारिश की गयी है

कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र जी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरण के लिए सिफारिश की गई है।

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश मधुरेश प्रसाद को कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles