छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रयोगशाला तकनीशियनों (Laboratory Technicians) द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार को सेवा नियमों में संशोधन करने और पदोन्नति के अवसर (Promotional Avenues) बनाने का निर्देश देने की मांग की थी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया
