तेलंगाना राज्य के खम्मम जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर आपकी हँसी छूट जाएगी। तेलंगाना की एक जेल में 2मुर्गे बीते 25 दिनों से कैद में है। और अपने बरी होने का इंतजार कर रहे हैं। जिन सट्टेबाजों के कारण मुर्गे को पकड़कर थाने लाया गया था। वह तो जमानत पर रिहा हो गए लेकिन मुर्गे सलाखों के पीछे अभी भी हैं।
खम्मम के मिदीगोंडा पुलिस थाने में मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉक अप में बंद हैं। इन्हें पुलिस ने 10 जनवरी को पकड़ा था।
मामला-
14 जनवरी मकर संक्रांति के पर्व पर मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इसी खेल पर सटोरी सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर छापेमारी कर मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर बाइक और दो मुर्गों को जब्त कर लिया। जिसके बाद सटोरी जमानत पर रिहा हो गए। लेकिन मुर्गों पर अपना दावा ठोकने वाला कोई नही आया। इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के साक्ष्य के तौर पर थाने में बंद कर दिया है।
इस पर पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों को छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी ।जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।