AIBE पास करने के बाद क्या करें ? सर्टिफ़िकेट आफ प्रैक्टिस प्राप्त करने के लिए ये करना है ज़रूरी- जानिए यहाँ

हाल ही में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 17- 2023 के परिणामों की घोषणा किया, जिसमें लाखों नए नामांकित वकीलों ने भाग लिया और परीक्षा उत्तीर्ण की।

लेकिन AIBE पास करने के बाद अब एक स्पष्ट सवाल है, आगे क्या करना है? अंतिम नामांकन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि AIBE पास करने के बाद क्या करना होता है।

READ ALSO  बीएनएसएस में वैकल्पिक वैधानिक उपाय मौजूद, आरोप सिर्फ असंज्ञेय अपराध के: दिल्ली हाईकोर्ट ने बीसीआई परिसर विवाद में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

अंतिम नामांकन प्रमाणपत्र और सर्टिफ़िकेट आफ प्रैक्टिस प्राप्त करने के लिए निम्न आवश्यकताए है:

  • दो फ़ोटो
  • हाई स्कूल से एलएलबी तक की सभी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी।
  • AIBE के रिज़ल्ट का प्रिंट आउट
  • स्टेट बार काउंसिल द्वारा जारी अनंतिम नामांकन प्रमाण पत्र की प्रति।

एक बार जब आप इन सभी दस्तावेजों को एकत्र कर लेते हैं, तो आपको निम्नलिखित घोषणा पत्र भरना होगा:

aibe1
aibe2

नोट- फॉर्म को संबंधित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष या सचिव द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए और फॉर्म में 250 रुपये का शुल्क होना चाहिए।

अंतिम चरण के रूप में, इन सभी दस्तावेजों को संबंधित राज्य बार काउंसिल के कार्यालय में जमा करना होगा।

READ ALSO  स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग के लिए 42% आरक्षण पर तेलंगाना सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस, हाईकोर्ट जाने की छूट

डिस्क्लेमर: अंतिम नामांकन और अभ्यास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उपर्युक्त प्रक्रिया और आवश्यकता सामान्य प्रकृति की है और कुछ बार काउंसिल की विशेष आवश्यकताएं भी हो सकती हैं। इसलिए पाठकों को अपना विवेक इस्तमाल करने की सलाह दी जाती है।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles