मादक पदार्थ कानून के तहत निर्धारित वैधानिक प्रक्रियाओं के पालन को लेकर एक अहम फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस एक्ट) के तहत जब्त किए गए नशीले पदार्थ की सैंपलिंग, जांच और निपटान में प्रक्रियात्मक नियमों का उल्लंघन हिरासत को अमान्य कर देता है।
