“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत, गोमती नगर स्थित हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ के परिसर में वृहद पौधारोपण जन-महाअभियान कार्यक्रम दिनांक 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति स्थापित करना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ के माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय एवं अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण तथा माननीय न्यायालय के वरिष्ठ निबन्धक एवं अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण ने पौधों की अलग-अलग प्रजातियों जैसे– चांदनी, कनेर, गार्डेनिया, हरसिंगार, एवं गुलचीन इत्यादि पौधों का रोपण किया। यह कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

