यूपी बार काउंसिल ने पलटा निर्णय- प्रदेश में वकीलों कि हड़ताल जारी रहेगी

रविवार रात को वकीलों कि संस्था उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने एक आपात मीटिंग में निर्णय लिया कि यू पी के समस्त वकील सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे।

इससे पहले लखनऊ में अवध बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया था कि हापुड़ में वकीलों के साथ हुई इस बर्बरता के ख़िलाफ़ लखनऊ में हाईकोर्ट के वकील सोमवार को भी हड़ताल पर रहेंगे।

इसके बाद देर रात यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ द्वारा सभी बार एसोसिएशन को जारी एक पत्र में  कहा गया:

“हापुड़ जनपद न्यायालय परिसर में दिनांक 29.08.2023 को पुलिस द्वारा महिला अधिवक्ताओं के साथ – साथ अन्य अधिवक्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया, जिस पर विगत दिवस में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर आक्रोश प्रकट कर रहे हैं

शासन / प्रशासन द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व अधिवक्ताओं की मांग पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है, जिस पर आगे की रणनीति तय किये जाने हेतु माननीय सदस्यों की वर्चुअल आपात बैठक आज दिनांक 10.09.2023 को रात्रि 09:00 बजे आहूत की गयी ।

READ ALSO  Supreme Court Frowned Over Vandalism During Odhisa Lawyers Protest, Directs Police to Arrest Them

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 11 व 12 सितम्बर, 2023 को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और यदि इस बीच सरकार द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की मांग नहीं मानी जाती है तो फिर से दिनांक 12.09.2023 को रात्रि 08:00 बजे, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की बैठक आहूत कर आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा ।”

इससे पूर्व शनिवार को हाईकोर्ट द्वारा न्यायिक कमेटी गठन से संतुष्ट होकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने प्रदेश भर की अदालतों में कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए थे। परंतु बार कौंसिल के इस निर्णय से प्रदेश भर के वकील असंतुष्ट थे और इसपर पुनः विचार कि माँग कर रहे थे।

आपको बता दें कि 29 अगस्त को वकीलों पर पुलिस के लाठी चार्ज से महिला वकील समेत कई वकीलों को गंभीर चोटें थी और कई वरिष्ठ वकील भी बुरी तरह घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में वकीलों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और प्रदेश में वकील न्यायिक कार्य से विरत चल रहे है।

मामले में पिछले रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस कि पीठ ने स्वतः संज्ञान भी लिया था और पुलिस को वकीलों कि तहरीर पर कार्यवाही करने का आदेश दिया था, जिसके बाद हापुड़ कि स्थानीय पुलिस के ख़िआफ़ FIR दर्ज की गई।

READ ALSO  Bar Council of Punjab & Haryana Cancels Strike After 3 Police Officers Arrested for Torturing Lawyer

शनिवार को पुनः बार काउंसिल के आवेदन पर विशेष बेंच का गठन हुआ जिसमे ज्यूटिस मनोज कुमार गुप्ता कि अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया, जिस्म दो अन्य हाई कोर्ट जज जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस फ़ैज़ आलम ख़ान के साथ एडवोकेट जनरल या उनका नॉमिनी तथा अध्यक्ष यूपी बार काउंसिल, एवं अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद को रखा गया है।

यह कमेटी यूपी बार काउंसिल कि समस्याओं को सुनने के लिए बनाई गई थी।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles