मेरठ : नपुंसक कहने पर पति ने दिया तीन तलाक, पान में खिलाया जहर

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को नपुंसक कह दिया। इससे गुस्साए पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया और पान में जहर देकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च 2022 को उसका निकाह हापुड़ रोड स्थित करीम नगर निवासी अरशद से हुआ था। निकाह के बाद महिला को पता चला कि उसका पति नपुंसक है और उसका इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद पति के इलाज के नाम पर ससुराल पक्ष ने महिला पर मायके से दस लाख रुपये लाने का दबाव बनाया।

महिला ने आरोप लगाया कि उसने जब अपने परिवार और रिश्तेदारों में इस बात का खुलासा करने की बात कही तो उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। एक दिन पति ने पान में जहर मिलाकर खिला दिया। तबीयत खराब होने पर मायके वाले पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने धीमा जहर देने की पुष्टि की। इसके बाद महिला के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से इस मामले की शिकायत करने की बात कही।

महिला का आरोप है कि नपुंसक कहने पर उसे तीन तलाक देकर मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी कोतवाली अमित राय ने बताया कि थाना पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

READ ALSO  पुलिस अनिवार्य रूप से मास्क पहनेः Allahabad HC
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles