भारत में जज जितना मेहनत करते है उतना दुनिया में कोई जज नहीं करता: किरेन रिजिजू

भारत के कानून मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल के “आप की अदालत’ कार्यक्रम में एंकर रजत शर्मा के जजों के छुट्टी पर जाने के सवाल पर कहा:

आपको में कहना चाहता हूँ, एक जज कितना मेहनत करते है ये हमलोग देखते नहीं है, मैं सचमुच् आपसे कहता हूँ, भारत में एक जज जितना मेहनत करता है, दुनिया में कोई जज इतनी मेहनत नहीं करता है

कानून मंत्री ने आगे कहा:

 बाकी देशों में अमेरिका जैसे देशो में एक जज एक दिन में एक केस देखते है, हमारे एक जज 100-100 केस देखते है, 50-60 केस तो न्यूनतम होते है, हमारे जजों पर बहुत प्रेशर है

रिजिजू ने आगे कहा:

READ ALSO  दुर्घटना में नाबालिग के शामिल होने पर 'पे एंड रिकवर' सिद्धांत लागू नहीं होगा: कर्नाटक हाईकोर्ट

जजों के लिए छुटिया जरूरी है, क्यूंकि उनको भी आराम चाहिए, 24 घंटे काम करके उनकी तबियत ख़राब हो सकती है

Related Articles

Latest Articles