दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या

दक्षिण पूर्वी जिले के गोविंदपुरी इलाके में बदमाशों ने वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीती देर रात करीब 11.30 बजे की है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने फायरिंग वकील पर की थी लेकिन गोली उसके मुंशी को जा लगी। इससे पहले शनिवार को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में ही फायरिंग की वारदात सामने आई थी, जिसमें गोली एक 17 वर्षीय युवक को लगी थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी।

READ ALSO  सुप्रीम कोर्ट ने एनएलयू के कंसोर्टियम को शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों को स्क्राइब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

वकील सुशील गुप्ता के पिता विजय गुप्ता ने बताया कि मेरा बेटा वकील है और उनका कोई क्लाइंट उनसे मिलने के लिए आया हुआ था। तभी उनके पीछे-पीछे कुछ बदमाश भी आ रहा था। क्लाइंट का उन लोगों से झगड़ा हो गया। बीच-बचाव करने के लिए जब वकील पहुंचे तो बदमाशों ने वकील पर फायरिंग कर दी, लेकिन वकील ने अपना सर नीचे कर लिया जिसकी वजह से वह गोली उनको ना लग कर उनके ऑफिस में काम कर रहे मुंशी को लग गई। इसके बाद मुंशी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक का नाम अनस है और उसकी उम्र 25 साल है। वहीं घटना में एक शख्स घायल भी हुआ है जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित हुक्का बार चलाते हैं। ये तीन गाड़ियों से आए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ भी किया जा रहा है।

READ ALSO  हाईकोर्ट को अनुशासनात्मक कार्यवाही मे फिर से जांच के लिए उसी चरण से वापस भेजना चाहिए जहां से गलती हुई थी: सुप्रीम कोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles