एसडीएम हंडिया रिकॉर्ड सहित कोर्ट में तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गांव सभा जलालपुर मुतफरका, हंडिया प्रयागराज के पांच प्लाटों पर अतिक्रमण हटाने की मांग में दाखिल याचिका पर एसडीएम हंडिया को 11 मई को रिकॉर्ड सहित हाजिर होने का निर्देश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति डॉ वाई के श्रीवास्तव ने हरीराम की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याची का कहना है कि विपक्षी 5 से 10 ने गांव सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत के बावजूद उसे खाली नहीं कराया गया है।

READ ALSO  दिल्ली हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल में औचक जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

कोर्ट ने जानकारी मांगी तो एसडीएम ने बताया कि जमीन खाली है। किसी का अतिक्रमण नहीं है। कोर्ट ने विस्तृत जानकारी मांगी तो 23 जनवरी 23 को बताया गया कि अतिक्रमण हटा दिया गया है। जब कोर्ट ने पूछा कि किसी अधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का कोई आदेश जारी किया है तो इस बाबत कुछ नहीं बताया जा सका तो कोर्ट ने एसडीएम हंडिया को रिकॉर्ड के साथ तलब किया है। अगली सुनवाई 11 मई को होगी।

READ ALSO  चेक बाउंस | कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक एनआई अधिनियम के तहत उत्तरदायी नहीं हैं जब तक कि वे दिन-प्रतिदिन के कार्य में शामिल न हों: हाईकोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles