सुप्रीम कोर्ट पहुंचा `द केरल स्टोरी’ का विवाद, अब 15 मई को होगी सुनवाई

इन दिनों चर्चा का विषय बनी फिल्म `द केरल स्टोरी’ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिल्म पर रोक की मांग को लेकर दायर याचिका पर वह 15 मई को सुनवाई करेगी।

इस बाबत वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने केरल हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। इस पर कोर्ट ने 15 मई को सुनवाई का आदेश दिया।

READ ALSO  क्या हाई कोर्ट अपनी पुनरीक्षण शक्ति का प्रयोग करके दोषमुक्ति को दोषसिद्धि में बदल सकता? जानिए सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

इससे पहले केरल हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। वहीं तीन मई को सुप्रीम कोर्ट ने `द केरल स्टोरी’ फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग करने वाली जमीयत उलेमा हिंद की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

याचिका में कहा गया है कि यह फिल्म पूरे मुस्लिम समुदाय विशेष रूप से मुस्लिम युवाओं को बदनाम करती है। साथ ही उनके जीवन और आजीविका को खतरे में डालने वाली है। याचिका में कहा गया है कि यह समानता और जीने के अधिकार के तहत सीधा उल्लंघन है।

READ ALSO  'खाता फ्रीज' होने के कारण भी चेक का अनादर होना एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत अपराध माना जाएगा: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट

उल्लेखनीय है कि फिल्म बीते पांच मई को रिलीज हुई है।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles