सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस की जमीन हड़पने की कोशिश मामले में एक गिरफ्तार

रांची, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्व. युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने की कोशिश मामले में रविवार रात पुलिस ने भू- माफिया जुनैद रजा उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने सोमवार को बताया कि मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्व. युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने की कोशिश मामले को लेकर दो भू- माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसे लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख में प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारीकी ओर से मामला दर्ज कराया गया था।

READ ALSO  धारा 202 सीआरपीसी और 138 एनआई एक्ट: शिकायत, हलफनामे और दस्तावेजों पर विचार करते हुए मजिस्ट्रेट एक अभियुक्त को समन कर सकता है-हाईकोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles