सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए नौ वकीलों के नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने 29 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में इन नामों के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में सभी नौ वकीलों के नामों की पुष्टि की गई है।
इन नौ वकीलों के नामों की हुई सिफारिश
- विशाल शर्मा
- विक्रम कुमार शर्मा
- नामग्याल वांगचुक
- पवन कुमार कुंडल
- ताहिर माजिद शम्सी
- तबस्सुम जफर
- अमित गुप्ता
- प्रणव कोहली
- अनुपम रैना
कॉलेजियम ने इन सभी वकीलों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
