सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के छह अपर न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय 25 अगस्त 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।
आधिकारिक बयान के अनुसार, जिन न्यायाधीशों के नाम स्थायी नियुक्ति के लिए स्वीकृत किए गए हैं, वे हैं –
- न्यायमूर्ति संजय अनंतराव देशमुख
- न्यायमूर्ति वृषाली विजय जोशी
- न्यायमूर्ति अभय जयनारायणजी मंत्री
- न्यायमूर्ति श्याम छगनलाल चंदक
- न्यायमूर्ति नीरज प्रदीप धोटे
- न्यायमूर्ति सोमशेखर सुन्दरासन
कॉलेजियम की सिफारिश अब केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी कर इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
