मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ी

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ा दी है। आज इस मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी।

कोर्ट ने 23 अप्रैल को मनीष सिसोदिया को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। सीबीआई ने 25 अप्रैल को दाखिल पूरक चार्जशीट में सिसोदिया को आरोपित बनाया है। ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

READ ALSO  बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को करेगा सुनवाई
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles