अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की कार्यकारिणी बैठक आज दिनांक ३० मार्च २०२४ को लोक प्रशासन विभाग सभागार लखनऊ विश्वविद्यालय में श्री ओ.पी. श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत एवं महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह एवं कोषाध्यक्ष – प्रेम चन्द्र राय एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
प्रांत की बैठक में श्री हरि बोरिकर जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र ने सभी पदाधिकारियों,कार्यकारणी सदस्य गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठन की संरचना एवं उसका विस्तार किस प्रकार किया जा सकता है। संगठन की संरचना, गठन एवं अन्य परिषद के महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
सत्य प्रकाश राय जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अभ्यास वर्ग एवं संगठन के विभिन्न आयाम के बारे में विस्तार से चर्चा की। परिषद के अनिवार्य कार्यों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया।
मीनाक्षी परिहार जी, महामंत्री ने सबको धन्यवाद देते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आश्वासन दिया की संगठन सुचारू रूप से कार्यों के लिए प्रयासरत है एवं प्रांत के पदाधिकारियों और सदस्यों को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।




