दहेज प्रताड़ना के आरोपित महाराष्ट्र के डॉक्टर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में बुधवार को दहेज प्रताड़ना के मामले में महाराष्ट्र के भुसावल निवासी चिकित्सक डॉ पवन बजाज को पेश किया गया, जहां से आरोपित को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया।

पवन बजाज को महाराष्ट्र के भुसावल से ट्रांजिट रिमांड पर लालपुर पुलिस रांची लाई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए के तहत लालपुर थाना में कांड संख्या 431/ 2019 दर्ज है। उस पर अपने भाई की पत्नी दीप्ति धनानी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप था। हाई कोर्ट से उसे सशर्त जमानत मिली थी। इसमें कोर्ट ने कहा था कि रांची के लालपुर निवासी पीड़िता को सम्मान के साथ घर ले जाया जाए। लेकिन पवन बजाज ने पीड़िता को सम्मान के साथ घर ले जाने की वजह सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल किया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसके एसएलपी को खारिज कर दिया था। 

इसके बाद रांची के सिविल कोर्ट के जुडिशल मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे की कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके बाद लालपुर पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के भुसावल से गिरफ्तार कर रांची लाई। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने पैरवी की।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles