दतिया: कट्टा लहराकर रील बनाने वाले युवक को भेजा जेल

जिगना पुलिस ने बुधवार को एक युवक को कट्टा लहराकर रील वना कर सोशल मीडिया पर लोड करने के आरोप में जेल भेजने की कार्यवाही की है ।

दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के आदेशानुसार जिले भर में संचालित धर पकड़ अभियान के तहत जिगना में एक युवक को देशी कट्टा लहराकर रील बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है ।

बुधवार को थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से मिली जानकारी में वताया कि फिर एक अन्य युवक द्वारा देशी कट्टा लहराकर रील वनाने क वीडियो सोशल मीडिया पर लोड किया है । पुलिस टीम ने तत्काल वीडियो की जॉच में पाया कि देशी कट्टा लहराकर सोशल मीडिया पर वीडियो लोड करने वाले की पहचान जाहर सिंह उर्फ गुडिया पुत्र मुलायम सिंह वंशकार (24) निवासी राजपुर थाना जिगना के रूप में हुई । घटना महज चार घण्टे में आरोपित को गिरफ्तार कर मय 315 बोर देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर 143/23 धारा 25(1) a आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

READ ALSO  असफल उम्मीदवार पलटकर चयन पद्धति को चुनौती नहीं दे सकता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles