पुलिस उप निरीक्षक दो हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सिरोही टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोतवाली जिला सिरोही के पुलिस उप निरीक्षक को परिवादी से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की सिरोही टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की एवज में पुलिस उप निरीक्षक जगदीश कुमार नायक 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी सिरोही टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस उप निरीक्षक जगदीश कुमार नायक को 2 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह

READ ALSO  सुप्रीम कोर्ट ने पानी कम देने की शिकायत वाले आवेदन पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है

उल्लेखनीय है कि आरोपी उप निरीक्षक पुलिस द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल चुका है।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles