संजय राऊत और उनकी पत्नी के पासपोर्ट की वापसी पर सेशन कोर्ट 11 मई को देगा फैसला

शिवसेना नेता संजय राऊत और उनकी पत्नी वर्षा राऊत के पासपोर्ट की वापसी पर सेशन कोर्ट 11 मई को फैसला सुनाएगा। सेशन कोर्ट ने पत्राचाल घोटाला मामले की सुनवाई 20 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने 20 जून को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

मुंबई स्थित सेशन कोर्ट में बुधवार को पत्राचाल घोटाला मामले की सुनवाई हुई। शिवसेना नेता संजय राऊत भी कोर्ट में उपस्थित हुए। संजय राऊत ने खुद और अपनी पत्नी के पासपोर्ट की वापसी के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, जिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील ने कोई विरोध नहीं किया। इसलिए सेशन कोर्ट ने पासपोर्ट के बारे में 11 मई को फैसला सुनाएगा।

इसी तरह आज कोर्ट में पत्राचाल घोटाला मामले के सभी आरोपित उपस्थित नहीं थे। इसी वजह से कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 20 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने सभी आरोपितों को अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

READ ALSO  खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर जमानत मांगने के बाद हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों को अफजल अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles