पुलिस ने दरिया दिल लुटेरों को किया गिरफ्तार

शाहदरा जिला के ऑपरेशंस यूनिट ने दो ऐसे दरिया दिल लुटेरों को गिरफ्तार किया जिन्होंने लूट के समय दंपती के पास कुछ न मिलने पर उनको 100 रुपये देकर फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपितों की पहचान देव वर्मा (31) और हर्ष राजपूत (31) के रूप में हुई है। इनके पास से 30 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, छह कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है।

आरोपित नामी गैंगस्टर नीरत बवानिया से काफी प्रभावित हैं। यूट्यूब पर आरोपित उसके वीडियो देखकर उसके जैसा बनने का प्रयास करते हैं। फिलहाल आरोपित दावा कर रहे थे कि वह नीरज बवानिया गिरोह से जुड़े हुए हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने शाहदरा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मामले सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों ठीक-ठाक पढ़े लिखे हैं। देव वर्मा परिवार के साथ बुराड़ी में रहता है, वह जीएसटी अकाउंटेंट है। वहीं हर्ष राजपूत भी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने कितनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दोनों पिछले नौ माह से एक्टिव थे।

READ ALSO  वकील उन मुवाकिल्लों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं जो अदालत के सवालों पर उन्हें प्रताड़ित करते हैं: मद्रास हाईकोर्ट

Also Read

READ ALSO  बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला: 'मृत शादी' को जबरन खींचना क्रूरता है; पति के झूठे शपथ पत्र के बावजूद तलाक मंजूर, पत्नी को मिलेंगे 25 लाख और दो फ्लैट

शाहदरा जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 21 जून को फर्श बाजार इलाके में स्कूटी सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक दंपती को लूटपाट के लिए रोका। तलाशी लेने पर जब दंपती के पास कुछ नहीं मिला तो आरोपितों ने महिला को 100 रुपये दिए और वहां से चलते बने। पुलिस ने दंपती की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।

स्थानीय पुलिस के अलावा ऑपरेशंस की टीम भी जांच में जुटी। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। लेकिन आरोपितों चेहरे पूरी तरह कवार होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। जांच में पता चला कि इन बदमाशों ने वेलकम में भी कोई लूट की थी।

काफी पड़ताल के बाद आरोपितों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने हर्ष राजपूत को जगतपुरी और देव वर्मा को बुराड़ी से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल की। आरोपितों ने बताया कि वह नीरज बवानिया से काफी प्रभावित हैं और उसके जैसा ही बनना चाहते हैं।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles