अस्मत का सौदागर बना पति! पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों में किए वायरल, पीड़िता बोली- ‘न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान’

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में, एक पति ने अपनी ही पत्नी की इज्जत का सौदा कर डाला। शादी के बाद पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर अब वह उन्हें पड़ोसियों और रिश्तेदारों में वायरल कर रहा है। जब पीड़िता के सब्र का बांध टूटा तो वह रोते-बिलखते हुए एसपी दफ्तर पहुंची और बोली- “साहब! मेरे पति ने मेरी इज्जत तार-तार करके रख दी है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं सुसाइड कर लूंगी।”

मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर और शर्मनाक आरोप लगाए हैं। एसपी के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए पीड़िता का गला बार-बार रुंध गया। उसने बताया कि लगभग चार साल पहले उसकी शादी तिर्वा के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति ने धोखे से उसके अश्लील वीडियो बना लिए।

दहेज में कार न मिली तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी

READ ALSO  नई औद्योगिक न्यायाधिकरणों के गठन तक मौजूदा लेबर कोर्ट और औद्योगिक ट्रिब्यूनल ही करेंगे मामलों की सुनवाई: केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

पीड़िता के अनुसार, हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब पति के साथ-साथ सास, ससुर और अन्य ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो पति ने उन अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया।

पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भेजा वीडियो, तब खुला राज

पीड़िता की दुनिया उस वक्त उजड़ गई, जब उसके अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उसे वही अश्लील वीडियो भेजे। उसने बताया, “जब हमारे जानने वालों ने मुझे मेरे ही वीडियो भेजे, तब जाकर मुझे पति की इस घिनौनी करतूत का पता चला। मैं मानसिक रूप से टूट चुकी हूं। मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है।”

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मां ने इस मामले में 22 अप्रैल को ही पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय की आस में भटक रही पीड़िता ने एसपी से साफ कहा कि यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

READ ALSO  सुप्रीम कोर्ट ने डॉ काफिल खान के खिलाफ यूपी सरकार द्वारा दायर अपील को खारिज किया

मामले की गंभीरता और पीड़िता की हालत को देखते हुए एसपी ने तत्काल गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया है कि एसपी के आदेश पर पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पति की इस हरकत से इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles