माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय / मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), माननीय न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय / कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), के तत्वावधान में तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/ मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के मार्गदर्शन व माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद / कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के कुशल निर्देशन में दिनांक 14-03-2026 को सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी।

प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 06:00 बजे तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों का विवरण निम्नवत् है:-
- प्री-लिटिगेशन वाद – 1,12,94,748
- लंबित वाद – 8,16,093
- कुल निस्तारित वाद – 1,21,10,841
उक्त सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचना के अनुसार उपलब्ध करायी गयी है। लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण की अंतिम संख्या अभी प्रतीक्षित है।

