गैंगेस्टर एक्ट में दोषी अफजाल अंसारी हाईकोर्ट से लगाएंगे गुहार

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा 16 साल पुराने गैंगेस्टर मामले में दोषी करार दिए गए गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी जल्द ही हाईकोर्ट में गुहार लगा सकते हैं। उन्होंने इस सजा के खिलाफ सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस दिया है। जल्द ही वह सजा को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर सकते हैं।

अफजाल अंसारी के अधिवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सजा के खिलाफ अफजाल अंसारी की अपील दाखिल की जाएगी। अफजाल अंसारी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी अब बहस करेंगे।

READ ALSO  रिकॉर्ड की गई फोन बातचीत अवैध रूप से प्राप्त होने पर भी सबूत के रूप में स्वीकार्य है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सांसद रहे अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई है। सजायाफ्ता होने से उनकी संसद सदस्यता भी चली गई है। अपनी सदस्यता को बचाने और सजा पर रोक लगाने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अपील करने से पहले प्रदेश सरकार के आफिस में नोटिस दी है। इसके बाद वह हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

READ ALSO  सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में नफरत फैलाने वाले भाषणों के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles