CJP के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को CJP के सह-संयोजक सौरव दास को ब्रिटेन जाने से रोके जाने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जस्टिस अमित महाजन के समक्ष सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर 2026 को दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।

दास ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, जहां उन्हें कॉकरोच मूवमेंट पर बोलना था।

READ ALSO  उबर टैक्सी की देरी से वकील की छूटी फ्लाइट- कोर्ट ने दिलवाया 20000 रुपये का हर्जाना

याचिका के अनुसार, 23 नवंबर की रात लंदन की उड़ान में सवार होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया था।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि दास को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, जिसका जवाब उन्होंने अभी तक नहीं दिया है।

वहीं, दास के वकील ने दलील दी कि उन्हें लुक आउट सर्कुलर जारी होने की जानकारी नहीं दी गई थी। इसके अलावा, उन्हें सर्कुलर जारी करने के कारण और उद्देश्य से भी अवगत नहीं कराया गया।

हाईकोर्ट ने विदेश यात्रा पर रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगते हुए मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर 2026 के लिए तय की है।

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles