इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, जस्टिस राजन रॉय ने फहराया तिरंगा

80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ ने माननीय उच्च न्यायालय परिसर में बड़े गौरव और श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान गाया गया एवं पी० ए० सी० बैंड द्वारा मनोहारी प्रस्तुति की गयी। यह समारोह भारतीय संविधान में निहित मूल्यों के प्रति श्रद्धा सहित, पूर्ण मर्यादित और देश भक्ति के साथ आयोजित किया गया।

READ ALSO  चेक बाउंस मामले में एनआई एक्ट की धारा 142 के तहत परिसीमा अवधि समाप्त होने के बाद अतिरिक्त अभियुक्तों को जोड़ा नहीं जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

तत्पश्चात माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति महोदय के साथ अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण व उनके जीवनसाथियों तथा सेवानिवृत्त माननीय न्यायमूर्तिगणों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर माननीय न्यायालय के वरिष्ठ निबंधक, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, उत्तर प्रदेश राज्य के अपर महाधिवक्तागण, मुख्य स्थायी अधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्तागण, अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

READ ALSO  सरकारी अधिकारी सीवर सफाई के दौरान मरने वालों के परिवारों को 30 लाख रुपये का मुआवजा देंगे: सुप्रीम कोर्ट
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles