इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में 79वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं श्रद्धांजलि समारोह के साथ मनाया गया

79 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन रॉय, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ ने माननीय उच्च न्यायालय परिसर में बड़े गौरव और श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया तदुपरान्त राष्ट्रगान गाया गया एवं पी० ए० सी० बैण्ड द्वारा मनोहारी प्रस्तुति की गयी यह समारोह भारतीय संविधान में निहित मूल्यों के प्रति श्रद्धा सहित, पूर्ण सत्यनिष्ठा और देश भक्ति के साथ आयोजित किया गया।

तत्पश्चात माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति महोदय के साथ अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण व उनके जीवनसाथियों, तथा सेवानिवृत्त माननीय न्यायमूर्तिगण, माननीय न्यायालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, उत्तर प्रदेश राज्य के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश, अपर महाधिवक्तागण, मुख्य स्थायी अधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्ता, अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव और कार्यकारिणी के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

READ ALSO  Allahabad HC Denies Relief to Man Accused of Posting Derogatory Photos of Lord Shiva on social Media
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles