दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को ब्रिटेन यात्रा की मंजूरी, केंद्र ने हाई कोर्ट को बताया

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना को ब्रिटेन यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के वकील ने आज दिल्ली हाई कोर्ट को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह चाहें तो डिप्लोमेटिक वीजा के लिए तत्काल आवेदन कर सकती हैं। इसमें कोई बाधा या रुकावट नहीं है।

आतिशी ने याचिका दायर कर अपनी ब्रिटेन यात्रा की अनुमति देने में देरी करने का आरोप लगाया था। आतिशी को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए 15 जून को आमंत्रित किया गया है। आतिशी ने याचिका में कहा था कि 15 जून को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘इंडिया एट 1000-टुवर्ड्स बिकमिंश ए ग्लोबल लीडर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में बुलाया गया है। याचिका में कहा गया था कि आतिशी ने ब्रिटेन जाने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी थी, लेकिन केंद्र उन्हें अनुमति देने में देरी कर रहा है।

READ ALSO  अल्पसंख्यक संस्थानों पर TET की प्रयोज्यता का प्रश्न बड़ी बेंच को भेजा गया; सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति के लिए TET अनिवार्य किया

याचिका में कहा गया था कि आतिशी को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने उनकी आधिकारिक हैसियत से आमंत्रित किया है। उस कार्यक्रम के बाद आतिशी ने ब्रिटेन के कई प्राथमिक स्कूलों का भ्रमण करने की योजना बनाई है। इस दौरान वे टीचर ट्रेनिंग के कई पार्टनर्स से मुलाकात करेंगी ताकि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि किसी भी राज्य के मंत्री को आधिकारिक रूप से विदेश यात्रा पर जाना या नहीं जाना, केंद्र सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।

READ ALSO  बॉम्बे हाई कोर्ट ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख के रूप में सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की पदोन्नति को चुनौती देने वाले मुकदमे को खारिज कर दिया
Ad 20- WhatsApp Banner

Law Trend
Law Trendhttps://lawtrend.in/
Legal News Website Providing Latest Judgments of Supreme Court and High Court

Related Articles

Latest Articles