अधिवक्ता परिषद अवध, लखनऊ जिला इकाई की नई कार्यकारिणी हुई घोषित

राहुल निगम अध्यक्ष,अवनीश कुमार राय को महामंत्री एवं प्रेम श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

लखनऊ। अधिवक्ता परिषद अवध, प्रांत पदाधिकारियों की मौजूदगी में आज दिनांक 05/07/2024 को, लखनऊ जिला ईकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई।
अधिवक्ता परिषद
अवध, प्रांत की महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी सिंह परिहार, प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनिल पाण्डेय एडवोकेट, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री पी सी राय, मन्त्री श्री सिध्दार्थ शंकर दुबे, सदस्य डाक्टर पूजा सिंह व श्री अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में आर्म फोर्स ट्र्बूनल के, फील्ड मार्शल मानेक शॉ सभागार में बैठक संपन्न हुई। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

लखनऊ इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष/अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्री राकेश पाण्डेय ने की,उन्होंने विस्तार से अधिवक्ता परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा क्रमवार वक्तावो के विचार सुने।

इस दौरान प्रांतीय महामंत्री श्रीमती परिहार ने नई कार्यकारिणी घोषित किया,इसमें श्री राहुल निगम को अध्यक्ष, श्री अवनीश कुमार राय को महामंत्री,श्री विद्या धर , श्रीमती प्रियंका मिश्रा एवं अभिषेक पवार को उपाध्यक्ष, श्री प्रेम श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, श्री हरि कृष्ण वर्मा, हरि गोविन्द दुबे एवं शान्तनु को मंत्री पद का दायित्व दिया गया तथा संजय श्रीवास्तव, आलोक सिंह,राम सहाय यादव, प्रभाकर, सरला पाल, अविनाश धर द्विवेदी, प्रीती साहू, रोहित कुमार, राहुल शुक्ला, अम्बुज सिंह को सदस्य कार्यकारिणी घोषित किया गया, इसी के साथ -साथ सदर तहसील से उपेन्द्र प्रकाश संयोजक, राजा जनक सिंह, अमित कुमार राजभर सदस्य, बी के टी तहसील से दामोदर सिंह तोमर संयोजक, अनिल कुमार, राम कुमार पाल सदस्य, मलिहाबाद तहसील से के के सिंह संयोजक, प्रवेश कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सैनी सदस्य, सरोजनी नगर तहसील से संजय कन्नौजिया संयोजक, मनीष साहू सदस्य, मोहनलाल गंज तहसील से देवेश बाजपेई संयोजक, ऊध्दव मिश्रा, विशाल सिन्हा सदस्य, लखनऊ में स्थित विभिन्न अधिकरण एवं आयोग में बार एसोसिएशन के सदस्यों से संयोजक और सदस्य घोषित किये गये लखनऊ बार एसोसिएशन कलेक्टर से अमर नाथ मिश्र संयोजक, उत्तम कुमार वर्मा, मनीष तिवारी, यश सिंह चौहान सदस्य, राजस्व बार एसोसिएशन राजस्व परिषद से गौरव हसानी संयोजक, किशोर तिवारी, विकास श्रीवास्तव, आशीष बैनर्जी सदस्य, कमीशनरी बार एसोसिएशन से राजेश कुमार दुबे संयोजक, प्रदीप कुमार मौर्य, गिरजेश कुमार जायसवाल सदस्य, पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन से कविता मिश्रा संयोजक,गौरव , नेहा कन्नौजिया सदस्य, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण से दीपक शुक्ला संयोजक, सूर्य कान्त सदस्य, राज्य प्रशासनिक अधिकरण इन्दिरा भवन लखनऊ से मनीष उपाध्याय संयोजक, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, कुलदीप सदस्य, सशस्त्र बल अधिकरण कैन्ट से मनीष कुमार संयोजक, पल्लवी बोगांई सदस्य ,श्याम सिंह, जे एन मिश्रा विशेष आमन्त्रित सदस्य, आयकर अधिकरण से नीरज कुमार संयोजक, अभिषेक श्रीवास्तव सदस्य, कर अधिकरण से अंजनी सिंह संयोजक, विकास शर्मा, मुकेश गौड़ सदस्य, रेलवे दावा अधिकरण से विनय वर्मा संयोजक, वीर बहादुर लाल श्रीवास्तव सदस्य, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से आर के दुबे संयोजक, पदम रंजन सदस्य, राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग बार एसोसिएशन से श्री कृष्ण पाठक संयोजक, नीरज सिंह सदस्य, जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग से विष्णु मिश्रा संयोजक, उदय सिंह वर्मा सदस्य घोषित किये गये।इस अवसर पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्री संजीव तिवारी, श्री सचिदानंद राय, श्री अनिल कुमार मिश्रा , श्री अतुल शुक्ला जीआदि कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Latest Articles